आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज प्राइवेट के बीकाॅम एवं बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने जसपुर स्थित टेक्सटाइल कंपनी सिवानता स्पेंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण कर उद्यमिता के गुणों को सीखा।
संस्थान की प्राचार्य डाॅ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्था की असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन सेठी कुकरेजा, शिप्रा शर्मा एवं सेक्शन आॅफिसर ;स्टोर एवं परचेसद्ध विकल्प गुड़िया के नेतृत्व में गए लगभग 80 विद्यार्थियों ने कंपनी का भ्रमण कर उद्यमिता के गुणों को सीखा एवं जाना। इस अवसर पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज वर्मा, आरएलडी वीपी पांडे और एचआर मैनेजर सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को पूरे प्लांट का भ्रमण कराया और प्लांट में निर्मित होने वाले काॅटन और ब्लैड्स से निर्मित होने वाले धागे की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। अंत में कंपनी के प्रेसिडेंट ज्ञान चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को काॅटन इंडस्ट्रीज के इतिहास से अवगत कराते हुए सिवानता में निर्मित होने वाले सभी प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी। बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति द्वारा इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए हर सेमेस्टर में लगातार पिछले 20 वर्षों से की जा रही है।
