छात्रा की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही पुलिस

काशीपुर। डिफेंस कालोनी श्यामपुरम निवासी 18 वर्षीय छात्रा कांति झा की हत्या के मामले में पुलिस ने परिवारजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर अपने स्तर से ही केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
गौरतलब है कि रामनगर रोड पर हाइवे किनारे वृहस्पतिवार सुबह कांति की खून से लथपथ लाश मिली थी। अंदेशा है कि उसे मारने के बाद शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया। कांति को रम्पुरा निवासी जानी नाम का युवक माॅडलिंग में करिअर बनाने का सपना दिखा रहा था। मां बिंदुल का आरोप है कि पिछले छह माह से वह कांति को परेशान कर रहा था। उसके अक्सर घर से बाहर रहने और माॅडलिंग को लेकर घर में अक्सर विवाद होगा था। परिजन जानी पर हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस जानी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, मृतका कांति के सिर में गोली लगने का घाव और चेहरे पर भी चोट के निशान होने के चलते ऐसे में पुलिस द्वारा शव को पैनल पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कालेज भेजा गया था। पैनल पोस्टमार्टम के बाद आने वाले रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
