सूर्या फाउंडेशन की पहल से बागवानी की ओर बढ़े किसान, फलदार पौधों के रोपण से बढ़ेगी आय

काशीपुर। उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने और नवाचार के साथ-साथ बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सूर्या फाउंडेशन द्वारा विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत क्षेत्र के 9 किसानों को बागवानी गतिविधियों से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के खेतों में पपीता, नींबू, अमरूद और केला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है।
सूर्या फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास से प्रेरित होकर क्षेत्र के तीन अन्य किसानों ने भी अपने स्तर पर फलदार पौधे लगाए हैं जो क्षेत्र में बागवानी के प्रति बढ़ती जागरूकता और किसानों के उत्साह को दर्शाता है। कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान किसान गोविंद लाल ने पपीता की खेती लगाने से पहले अपने खेत में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और खेत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधीनगर के ग्राम प्रधान जितेश टमटा, सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख, हिमांशु, एग्रोनॉमिस्ट राहुल, कृषि प्रमुख सुनील कुमार एवं गांव के अन्य नागरिक व किसान उपस्थित रहे।
