
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘नवोदय’ संगीत की बेला पर नवचेतना मंच के नवोदित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं की वाह वाह लूटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संरक्षक संजय चतुर्वेदी, पूर्व राज्यमंत्री सोहन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गुड़िया ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इससे पूर्व इकबाल अदीब ने मंच के इतिहास से सभी का परिचय कराया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नगर तथा दूरदराज से बड़ी संख्या में शामिल श्रोताओं तथा अतिथियों ने नवोदित कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। संचालन मंच की पूर्व सचिव श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी एवं मंच के युवा गायक संकल्प गुड़िया द्वारा किया गया। इस अवसर पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन शमशुद्दीन, राज्य महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, प्रमोद अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, लता शर्मा, सुशील गुड़िया, सोहन सिंह, विमल गुड़िया, पंकज पंत, सरित चतुर्वेदी, मंच अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा, गीतिका पंत अरोरा, शोभित अग्रवाल, विकल्प गुड़िया, अमित शर्मा, अपूर्व पंत, सुमित शंकर अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी डी.के साहू, संदीप सहगल एडवोकेट, प्रमोद कुमार तोमर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
