Aaj Ki Kiran

हाई कोर्ट के न्यायाधीश से मिला बार एसोसिएशन काशीपुर का शिष्ट मंडल

Spread the love

हाई कोर्ट के न्यायाधीश से मिला बार एसोसिएशन काशीपुर का शिष्ट मंडल

हाई कोर्ट के न्यायाधीश से मिला बार एसोसिएशन काशीपुर का शिष्ट मंडल
हाई कोर्ट के न्यायाधीश से मिला बार एसोसिएशन काशीपुर का शिष्ट मंडल

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे के नेतृत्व में बार एसोसिएशन काशीपुर का शिष्ट मंडल मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज गुप्ता, प्रशासनिक न्यायाधीश राकेश थपलियाल, रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता से मिला। शिष्ट मंडल में बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चैहान, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल तथा बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी शामिल थे। शिष्ट मंडल ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अपनी मांगों को बताया और कहा कि पाॅक्सो कोर्ट काशीपुर से संबंधित रिमांड व चार्जशीट काशीपुर कोर्ट में आये व जसपुर, कुंडा थाने से संबंधित पाॅक्सो कोर्ट के मुकदमे की सुनवाई भी काशीपुर की अदालत में हो। साथ ही जसपुर से संबंधित दावे जमानत आदि की भी काशीपुर कोर्ट में सुनवाई हो।