Aaj Ki Kiran

सेना के जबान के घर चोरी मामले में विधायक चीमा ने दिये पुलिस को निर्देश

Spread the love

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शनिवार को वैशाली कॉलोनी, गली नंबर-6 निवासी सेना के जबान मुनेश कुमार के आवास पर पहुंचकर हाल ही में हुई चोरी की घटना के संबंध में परिवारजनों से गंभीर वार्तालाप किया। उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा प्रकरण का शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासा करने के साथ-साथ दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही क्षेत्र में भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी चर्चा की तथा रात्रिकालीन गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्रवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।