विधायक चीमा ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर युवक के परिवार को दी सांत्वना

काशीपुर। ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय मौहल्ला महेशपुरा निवासी अभिषेक यादव की डंपर की चपेट में आने से हुई असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त कर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक बताया। शनिवार को विधायक चीमा शोक संतप्त परिवार से मिले, उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम दुःखित परिवार के साथ हैं।
