Aaj Ki Kiran

चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने उपवास रख किया गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं बाबा केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में सोने की चोरी व चढ़ावे में भाजपा और आरएसएस के नेताओं के द्वारा हेरा फेरी के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपवास रख गांधीवादी तरीके से विरोध व्यक्त किया।
गिरीताल मंदिर परिसर क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आरएसएस और भाजपा के नेताओं के द्वारा अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर सहित देवभूमि उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोने और चढ़ावे की हेरा फेरी के खिलाफ केंद्र व उत्तराखंड की भाजपा सरकारके प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। अलका पाल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े हुए नेताओं ने भगवान श्रीराम और उत्तराखंड के पवित्र मंदिरों के चढ़ावे को भी नहीं छोड़ा। जिस भगवान श्रीराम के नाम के सहारे सत्ता तक पहुंची भाजपा आज भगवान श्रीराम का खजाना लूटने को तैयार है। इस दौरान एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्म पाल सिंह, इंदर सेठी, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, हरीश कुमार सिंह, संदीप सहगल, सरित चतुर्वेदी, इंदू मान, अरुण चौहान, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में मंदिरों की गरिमा खराब हुई है। कार्यक्रम में एड. उमेश जोशी, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, एड.इंदर सिंह, एड.अब्दुल सलीम, पार्षद अब्दुल कादिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।