Aaj Ki Kiran

रोटरी क्लब आफ काशीपुर ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन समारोह

Spread the love

रोटरी क्लब आफ काशीपुर ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन समारोह

 

रोटरी क्लब आफ काशीपुर ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन समारोह
रोटरी क्लब आफ काशीपुर ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन समारोह

काशीपुर। मानवता और समाज सेवा को समर्पित संगठन रोटरी क्लब आफ काशीपुर का 38वाँ वार्षिक अधिष्ठापन समारोह गोविषाण हैरिटेज में धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि डीजी जसबीर सिह भाटिया, विशिष्ठ अतिथि पीडीजी रवि प्रकाश अग्रवाल, रो. वासुदेव गोल्यान ;नेपालद्ध, पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीडीजी शरत चन्द्रा, पीडीजी किशोर कटरू, पीडीजी पवन अग्रवाल, पीडीजी नीरव नीमेश अग्रवाल, डीजीएन विनय कृष्णा, रोटरी क्लब आफ काशीपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष रो. संजय गोयल, सचिव रो. रेखा अग्रवाल एवं संयुक्त सचिव रो. प्राची अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं राष्ट्रीयगान के साथ समारोह का शुभारम्भ किया गया। संचालन रो. अतुल असावा तथा रो. अनुराग सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में नये सत्र 2026-27 के लिए क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों क्लब अध्यक्ष रो. संजय गोयल एवं सचिव रो. रेखा अग्रवाल, क्लब ट्रेनर रो. राज मेहरोत्रा एवं क्लब के अन्य. पदाधिकारियों को रोटरी पिन लगाकर वर्ष 2026-27 के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब सदस्यता विस्तार के अन्तर्गत डॉ. राहुल सिंघल को सदस्यता ग्रहण करायी गई तथा प्रो. नीरज द्विवेदी डायरेक्टर आईआईएम, प्रो. कुनाल गांगुली डीन आईआईएम, प्रो. वैभव भमौरिया आईआईएम द्वारा भी रोटरी क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार की गई। इस अवसर पर रोटरी परिवार के सदस्य रो. अर्पण जिन्दल, ब्रहम प्रकाश गोयल, मनोज चौधरी, राजीव खरबन्दा, डॉ. संजय गुप्ता, राज मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, सुमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, डा. अशोक गोयल, डा. बी.एम. गोयल, डा. एस.पी. गुप्ता, असित जैन, अपूर्व जिन्दल, प्रतीक जिन्दल, नवीन अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, पारस मेहरोत्रा, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, शरत गोयल के अलावा  रामनगर, बाजपुर हल्द्वानी एवं रूद्रपुर से भी अनेक रोटरी बन्धु एवं क्लब पदाधिकारीगण समारोह में उपस्थित हुए।