Aaj Ki Kiran

किसान विकास क्लब की बैठक में दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

Spread the love
किसान विकास क्लब की बैठक में दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
किसान विकास क्लब की बैठक में दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
किसान विकास क्लब की बैठक में दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक गत सायं मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन क्लब के संयुक्त सचिव अशोक कुमार शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इफको के अधिकारी नीरज डोभाल ने किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा आधुनिक कृृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धान की फसल में आवश्यकता के अनुरूप संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जबकि संतुलित पोषण से फसल अधिक स्वस्थ एवं उत्पादन बेहतर होता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय रावल ने धान की फसल में लगने वाले फिजी वायरस ;बौनापन रोगद्ध से बचाव के प्रभावी उपाय बताए। बैठक के अंत में किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि नीरज डोभाल सहित सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता बैठकों से किसानों को नई ेृषि तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे वे आधुनिक एवं लाभकारी खेती की ओर अग्रसर होते हैं। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार, सत्यपाल सिंह चौहान, सुभाष चौहान, टीका सिंह सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, अपूर्व मेहरोत्रा, सरदार अनूप सिंह, संदीप चतुर्वेदी, वेद प्रकाश शर्मा, देवी सिंह यादव, उपेंद्र शर्मा, अनूप सिंह, सरफराज हुसैन, अजय कपूर सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।