Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली ने किया 6 सड़कों व शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने किया 6 सड़कों व शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास

 

महापौर दीपक बाली ने किया 6 सड़कों व शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास
महापौर दीपक बाली ने किया 6 सड़कों व शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से तीन वार्डों में बनने वाली छह सड़कों एवं शहीद पूरन सिंह भंडारी द्वार का शिलान्यास किया। अपने बीच पहुंचे महापौर का वार्डवासियांे ने जोरदार स्वागत किया।
महापौर श्री बाली ने वार्ड संख्या 1 व 3 के मध्य रम्पुरा नीझड़ा व कृष्णा वार्ड में 80 लाख 80 हजार रूपये की लागत से बनने वाले शहीद पूरन सिंह भण्डारी स्मृति द्वार एवं सड़क, वार्ड संख्या 40 कचनालगाजी में 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रूपये की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि विकास के मामले में जनता को कतई भी निराश नहीं होने दिया जाएगा और जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़के नहीं बनी है वहां भी जल्दी ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान पार्षद रवि प्रजापति, बीना नेगी,अनिल कुमार, वैशाली गुप्ता, शाह आलम, मोनीश के अलावा कमल कुमार, कमल प्रजापति, सचिन ठाकुर, प्रकाश चंद्र नेगी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अभिषेक गोयल, महेश चंद्र लखेड़ा, गुरुदेव सिंह, शिवचंद्र झा,  राहुल रमनदीप, राजीव अरोरा बच्चू, जसवीर सिंह सैनी तथा चैधरी समरपाल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।