Aaj Ki Kiran

पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर बांटा शरबत व खिचड़ी का प्रसाद

Spread the love

काशीपुर। भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर पर शरबत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्र(ालुओं, राहगीरों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शीतल शरबत व प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा नगर मंडल पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 4403 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह पावन सेवा कार्य आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब एवं विभिन्न समाजसेवी लोगों द्वारा सहयोगात्मक भूमिका निभाई गई। इस मौके पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा,  खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, अक्षत गोयल, विपिन अरोड़ा, वंश गोयल, राकेश टंडन वॉकी, समरपाल चौधरी, मनोज अग्रवाल, सरित चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा मास्टर, निश्चित तिवारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।