
काशीपुर। स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज के सानिध्य में गढ़ीनेगी में हो रहे “पावन जन्मोत्सव ” के उपलक्ष में चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के तीसरे दिन नगर में विशाल कलश यात्रा एंव तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 5100 सौभाग्यवती महिलाएं विशेष परिधानों में कलश उठाकर चल रही थी। कलश यात्रा के अलावा भजन, कीर्तन तथा महाराज जी के दिव्य प्रवचन भी हुए। कलश यात्रा में क्षेत्रीय व देश भर से आए काफी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर गुरु महाराज कामां के कन्हैया ष्लाठी वाले भैया की जय जय कार के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। जगह-जगह भक्तों ने महाराजश्री का स्वागत किया।
कलश यात्रा श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से निकली। शोभायात्रा में बैंड, ढोल, बाजे, घोड़े तथा भक्तों द्वारा गाए गए महाराज जी की महिमा के भजन, वाद्य यंत्रो, शंख, घंटों की ध्वनि से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। कई स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। महाराज श्री ने रथ को छोड़कर पैदल चलना ही स्वीकार किया। कलश यात्रा के पश्चात् महाराज जी ने अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया, व शाम को महाराज जी के दिव्य प्रवचन हुए। कलश यात्रा में हजारों भक्तों के साथ साथ व, पर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, सरदार कश्मीर सिंह, भाजपा व कांग्रेस के अनेक राजनेता, अधिकारी व क्षेत्र के अन्य अनेक गणमान्य लोगों ने श्री महाराज जी का स्वागत किया। मुंबई से आए डाक्टर व सर्जन इ.एन.टी के विशेषज्ञ संजय हेलाले ने भी तीन दिवसीय निशुल्क कैम्प लगाकर रोगियों की जाँच की।
