Aaj Ki Kiran

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर बाली के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर बाली के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर बाली के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर बाली के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

महापौर के साथ वृक्षारोपण करते लोग
काशीपुर। नगर निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महापौर, पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने पौधारोपण किया।
ट्रंचिग ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने कहा कि यह शहर हमारा है इसलिए इसे साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी भी हम सभी की हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि शहर की जनता सफाई के प्रति निरंतर जागरूक हो रही है और पहले से बहुत बदलाव आया है फिर भी अभी और जागरूकता की जरूरत है। जिस दिन लोग सड़कों पर कूड़ा डालने पर एक दूसरे को टोकने लगेंगे समझो उस दिन काशीपुर स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा। महापौर ने कहा कि जो लोग गीले कूड़े से खाद बनाने में आगे आएंगे उनका निगम हर संभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम का संचालन टैक्स अधीक्षक अनिरु( गौड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, विनोद लाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, पार्षद वैशाली गुप्ता, संदीप मोनू, संजय शर्मा, सीमा सागर, सुरेश सैनी, रवि प्रजापति, देव प्रजापति, ममता कुमारी, प्रिंस बाली, बीना नेगी, अब्दुल कादिर, अनीता कांबोज, मनोज जग्गा, विजय बाॅबी, भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, मुक्ता सिंह, चैधरी समरपाल सिंह, ज्योति रावत, प्रियंका अग्रवाल, मधुमिता बनर्जी सहित सफाई नायक राजेश कुमार एवं नगर निगम के दर्जनों पर्यावरण मित्रों ने भाग लिया।