कुमायूं वैश्य महासभा ने छबील लगाकर बांटा शर्बत

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित अर्बन बैंक गेट निकट कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में गंगा दशहरा पर्व पर स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटकर भीषण गर्मी से निजात दिलाने का प्रयास किया गया। वहीं छबील का आंनद लेते हुए राहगीरों ने महासभा द्वारा आयोजित शरवत वितरण की सराहना की। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एमपी गुप्ता, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शेष कुमार सितारा, मनोहर गुप्ता, शंभूनाथ अग्रवाल, जीके अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता लोहिया, राजीव अरोड़ा ;बच्चूद्ध, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक गोयल समेत अतिथि मौजूद रहे।
