Aaj Ki Kiran

किन्नरों की जबरन वसूली से निजात दिलाने को काशीपुर कल्याण मंच ने की बैठक

Spread the love

किन्नरों की जबरन वसूली से निजात दिलाने को काशीपुर कल्याण मंच ने की बैठक

किन्नरों की जबरन वसूली से निजात दिलाने को काशीपुर कल्याण मंच ने की बैठक
किन्नरों की जबरन वसूली से निजात दिलाने को काशीपुर कल्याण मंच ने की बैठक

काशीपुर। क्षेत्र में किन्नरों की जबरन बढ़ती वसूली और अराजकता से परेशान जनता के पक्ष में काशीपुर कल्याण मंच ने रविवार सायं रामलीला प्रेक्षागृह में आम बैठक का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित तमाम व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि शादी, बच्चे के जन्म, गृह प्रवेश आदि अवसरों पर किन्नर 21 हजार रुपये से 1.25 लाख रुपये तक की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर ये किन्नर शोर-शराबा करते हैं और बद्दुआ भी देते हैं। इन पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। बैठक में देर तक इस बात पर चर्चा चली कि आखिर किन्नरों की बढ़ती वसूली के खिलाफ स्थानीय प्रशासन कोई कारगर कदम क्यों नहीं उठा रहा है। किन्नरों की वसूली रोकने पर व्यापक चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी शुक्रवार, 29 जुलाई को एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में नगर निगम में महापौर दीपक बाली से वार्ता करेगा, तदोपरांत आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। काशीपुर कल्याण मंच इस मुद्दे पर जरा भी खामोश नहीं रहेगा। बैठक में कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, सुशील कुमार अग्रवाल, कैलाश चन्द्र प्रजापति, मनोज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, राजकुमार यादव, चक्रेश जैन, मदनमोहन गोले, पीयूष गौड़, विजय चौधरी, सनत पैगिया एडवोकेट, शेष कुमार सितारा आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।