विधायक चीमा के आवास पर शोक जताने पहुंचे सीएम धामी

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यहां जैतपुर घोसी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुँचकर विगत 15 मई को हुए सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां आईजीएल में अस्थाई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधयों ने सीएम धामी का स्वागत किया। यहां लोगों ने अपनी समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधयाक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह व सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, आशीष गुप्ता, खिलेन्द्र चौधरी, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, मुक्ता सिंह, पार्षद वैशाली गुप्ता, केके अग्रवाल एडवोकेट, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, शशांक सिंह, गुरनाम सिंह गामा, वीडी कंडवाल, मनोज जग्गा, प्रतीक अग्रवाल, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, डॉ. गिरीश तिवारी, डॉ. यूनुस चौधरी, लवीश अरोरा, रजत सि(ू, अश्वनी छाबड़ा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
