Aaj Ki Kiran

उदयराज कालेज में किया गया पौधारोपण

Spread the love

उदयराज कालेज में किया गया पौधारोपण

उदयराज कालेज में किया गया पौधारोपण
उदयराज कालेज में किया गया पौधारोपण

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज जीवविज्ञान बाटिका में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने आम, अमरुद, अनार, पपीता, बेलपत्र, कनेर साइकस समेत विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधीय पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर बायोलॉजी प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता ने बताया कि गर्मियों में वृक्षारोपण से पर्यावरण और मानव जीवन पर भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने तथा भविष्य के लिए पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में मदद की संभावना बनी रहेगी। प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने पौधों की देखभाल को अति आवश्यक बताया। इस दौरान मेजर मुनीशकांत शर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्र आर्या विजयपाल सिंह चौहान दिनेश चंद्र गोस्वामी जयदीप सिंह समेत शिक्षक छात्र मौजूद रहे।