महापौर व नगर आयुक्त ने किया हाईटेक शौचालयों का शिलान्यास

काशीपुर। चैती मेला परिसर में मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के पास महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने पार्षदों के साथ एक करोड़ छियालीस लाख उनहत्तर हज़ार रुपये की लागत से बनने वाले दो हाईटेक शुलभ शौचालयों का शिलान्यास किया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा काशीपुर को तीन हाईटेक शौचालय स्वीकृत किए गए थे जिनमें से दो चैती मेला परिसर में बनने जा रहे हैं और एक का स्थान परिवर्तन हुआ है लिहाजा उसका शिलान्यास कुछ समय बाद होगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में शौचालयों का निर्माण भी अति आवश्यक होता है। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जसपुर की ब्लॉक प्रमुख अनूपकौर, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी, मुकेश चावला, अर्जुन सिंह, अभिषेक राज, शिवेंद्र तोपवाल, अवर अभियंता राजू विकास सिंह, पार्षद अनिल कुमार, वैशाली गुप्ता, संजय शर्मा, सुरेश सैनी, कुलदीप शर्मा, बीना नेगी, अब्दुल कादिर, सीमा सागर, अंजना आर्य, अशोक सैनी, मनोज जग्गा, पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा, पंडा विकास अग्निहोत्री, डॉ. ज्ञान सिंह, राजीव परनामी, जितेंद्र गांधी, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
