मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा का काशीपुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

काशीपुर। उत्तराखंड की प्रसि( भगवान श्री विश्वनाथ एवं मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा के रविवार सायं काशीपुर पहुंचने पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. मुकेश मेहरोत्रा के बाजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज पर मेहरोत्रा परिवार के साथ ही श्र(ालुओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
डोली रथयात्रा के मुख्य पुरोहित उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने यात्रा के पौराणिक महत्व के बारे में बताया कि विशोन पर्वत में धर्मगुरुओं ने तपस्या की। उसके बाद स्वामी रामतीर्थ ने तपस्या की। उस स्थान से यह डोली चलती है। पिछले 26 वर्षों से हर साल यह डोली यात्रा चलती है। उन्होंने बताया कि यह डोली हर साल साढ़े दस हज़ार किलोमीटर की यात्रा करती है। इस वर्ष यह यात्रा 28 अप्रैल को हरिद्वार से शुरू होकर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल से होते हुए ऊधम सिंह नगर जिले में पहुंची है। उन्होंने कहा आगामी 25 मई को गंगा दशहरा पर्व पर यह यात्रा विशोन पर्वत पर पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान वीना मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, नवदीप मेहरोत्रा, दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, लता शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, पंकज पंत, जितेन्द्र सरस्वती, विकल्प गुड़िया, राहुल रमनदीप कांबोज, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि तमाम श्रृ(ालु जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चंद्रभूषण डोभाल और विनोद शर्मा होंडा ने संयुक्त रूप से किया।
