https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

गैबिया नाले की तलीझाड़ सफाई का मेयर ने टीम के साथ ने किया निरीक्षण

Spread the love

गैबिया नाले की तलीझाड़ सफाई का मेयर ने टीम के साथ ने किया निरीक्षण

 

गैबिया नाले की तलीझाड़ सफाई का मेयर ने टीम के साथ ने किया निरीक्षण
गैबिया नाले की तलीझाड़ सफाई का मेयर ने टीम के साथ ने किया निरीक्षण

काशीपुर। शहर में इस बार कतई भी जल भराव ना हो और जनता व व्यापारियों को परेशानी ना हो इसके मद्देनजर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम ने पूरी तरह से कमर कस ली है और शहर के बड़े-बड़े नालों की सफाई का काम शुरू हो गया है।
महापौर दीपक बाली ने मानपुर रोड पर आरके फ्लोर मिल के पीछे गैबिया नाले की हो रही तलीझाड़ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरवासियों से अनुरोध किया कि नाले और नालियों पर यदि उनका कोई अतिक्रमण है तो उसे हटा लें ताकि नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई समस्या न आए अन्यथा नगर निगम न सिर्फ उस अतिक्रमण को खुद हटाएगी बल्कि जरूरत पड़ने पर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। महापौर ने कहा कि शहर के सभी बड़े नालांे व नालियों की तलीझाड़ सफाई का अभियान चल रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अनुरोध किया कि वह भी सफाई व्यवस्था में अपना पूरा योगदान दे और नाले नालियों में कूड़ा न डालें। महापौर के साथ पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, सादिक हुसैन, सुरेश सैनी, मयंक मेहता, सीमा सागर, शाह आलम, देव प्रजापति, प्रिंस बाली, घनश्याम सैनी, बीना नेगी, रोहित कुमार, प्रकाश नेगी, अशोक सैनी तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमरजीत सिंह साहनी सफाई निरीक्षक गणेश प्रसाद, मुकर्रम, इकबाल, चैधरी समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।