Aaj Ki Kiran

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने विगत रात्रि क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। सभी को कोतवाली लाकर उनकी काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई। इसके बाद सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया गया। काशीपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और हुड़दंग जैसी गतिविधियों से बचें, ताकि शहर में कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल बेहतर बना रहे।