Aaj Ki Kiran

ज्ञानार्थी काॅलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love
ज्ञानार्थी काॅलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह आयोजित

ज्ञानार्थी काॅलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह आयोजित
ज्ञानार्थी काॅलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह आयोजित

काशीपुर। ज्ञानार्थी काॅलेज में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के मेधावी एवं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु “मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह 2026” का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसके मुख्य अतिथियों में उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, ब्लाॅक एजुकेशन आॅफिसर डी.के साहू , गोविंद बल्लभ पंत इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, तरावती सरोजनी स्कूल की प्रधानाचार्य शेफाली पांडे, आर्य कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू, माध्यमिक शिक्षा संघ के मंत्री मनोज कुमार शर्मा, टचवुड स्कूल के प्रधानाचार्य कावेश सिद्दीकी एवं राम सिंह कोचिंग ठाकुरद्वारा के निदेशक अनिरु( चैहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों का सम्मान काॅलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, काॅलेज की सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं निदेशक डाॅ. मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब ढाई सौ विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।