Aaj Ki Kiran

हवन-पूजन कर मनाई महर्षि परशुराम जयंती

Spread the love

हवन-पूजन कर मनाई महर्षि परशुराम जयंती

 

हवन-पूजन कर मनाई महर्षि परशुराम जयंती
हवन-पूजन कर मनाई महर्षि परशुराम जयंती

काशीपुर। महर्षि परशुराम जयंती पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर द्वारा यहां गौतम नगर स्थित एक मंडप में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन पं. रमेश भट्ट द्वारा संपन्न कराया गया। तत्पश्चात ब्राह्मण बंधुआंे ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए भगवान परशुराम को नमन कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम ने हमेशा समाज कल्याण का बीड़ा उठाया। वे भगवान शिव के अनन्य भक्त और ब्राह्मण कुल में जन्मे परम यो(ा थे, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरु( सदा शस्त्र उठाया। इस दौरान शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, उमेश जोशी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, लता शर्मा, शिवम शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, मोहन चंद्र पपने, प्रदीप जोशी, विमल गुड़िया, पंकज पंत, भास्कर त्यागी एडवोकेट, हौसला मिश्रा, रजनीश शर्मा, यथार्थ आत्रेय समेत अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त ब्राह्मण बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया।