नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की आवश्यकता है: कविता यादव

काशीपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने पर भाजपा पूर्व पार्षद कविता यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘नारी शक्ति के साथ विश्वासघात’ और एक ‘काला दिन’ बताया है।
उन्होंने ने कांग्रेस और ‘इंडिया ब्लॉक’ के अन्य विपक्षी दलों को ‘महिला विरोधी’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अपने राजनीतिक हितों के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे को रोका। कविता यादव कहा कि सरकार द्वारा महिला आरक्षण लागू करने के लिए संशोधन बिल लाया, लेकिन विपक्ष ने इसके खिलाफ वोट किया। उन्होंने इसे देश की महिलाओं के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं की आवाज दबाना चाहता है जिससे मातृशक्ति बहुत आक्रोश है इसका परिणाम आने वाले चुनाव में विपक्ष को भुगतना पड़ेगा।
