Aaj Ki Kiran

भाजपा का चार साल का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा: अलका पाल

Spread the love

भाजपा का चार साल का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा: अलका पाल

भाजपा का चार साल का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा: अलका पाल
भाजपा का चार साल का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा: अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन पर सरकार पूरी तरह नाकाम है और जवाबदेही से बचने का काम कर रही हैं।
अलका पाल ने कहा कि पलायन की समस्या पर नीति ना बनाना इसकी नाकामी है। प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवा पलायन को मजबूर है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल स्थिति में है। प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा पलायन को मजबूर है जबकि शिक्षा विभाग और पुलिस महकमें में हजारों रिक्त पद खाली पड़े हैं। सरकारी अस्पताल केवल रेफरल केंद्र वन कर रह गए हैं। लचर कानून व्यवस्था को सुधारने का कोई भी उपाय भाजपा सरकार के पास नहीं है। अलका पाल ने कहा कि भ्रष्टाचारियांे और खनन माफियाआंे पर खामोशी सरकार की पोल खोल रही है। सरकार विस्तृत श्वेत- पत्र जारी कर जवाब दे।