प्रो. डा. राकेश चन्द्र रयाल बेस्ट मीडिया एजुकेटर ऑफ डिजिटल जर्नलिज्म सम्मानित

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 20वें मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन प्रो. डा. राकेश चन्द्र रयाल को बेस्ट मीडिया एजुकेटर ऑफ डिजिटल जर्नलिज्म सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, सांस्कृतिक संचार और डिजिटल संचार के क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह नई दिल्ली के पीएलबी ऑडिटोरियम, बीएसजेड मार्ग, आईटीओ में आयोजित किया गया।
