Aaj Ki Kiran

अनियमितताएं मिलने पर एक सीएससी सील किया, दूसरे को नोटिस दिया

Spread the love

अनियमितताएं मिलने पर एक सीएससी सील किया, दूसरे को नोटिस दिया

अनियमितताएं मिलने पर एक सीएससी सील किया, दूसरे को नोटिस दिया
अनियमितताएं मिलने पर एक सीएससी सील किया, दूसरे को नोटिस दिया

काशीपुर। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कुंडेश्वरी स्थित एक सीएससी को तहसीलदार ने सील कर दिया, जबकि दूसरे को नोटिस दिया गया है। शनिवार को तहसीलदार पंकज चंदोला ने टीम के साथ कुंडेश्वरी स्थित पंचायत घर में चल रहे एक कॉमन सर्विस सेंटर ;सीएससीद्ध का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर मे कोई बैनर, रेट लिस्ट व रजिस्टर नहीं पाया गया। इस पर टीम ने सेंटर को सील कर दिया। वहीं, पास में ही स्थित दूसरे सेंटर में सेंटर की फ्लेक्सी लगी पाई गई और रजिस्टर भी मिला, लेकिन सीएससी प्रमाण पत्र चस्पा नहीं किया गया था। इस पर सेंटर को नोटिस जारी किया गया। तहसीलदार श्री चंदोला ने बताया कि पंचायत घर में चल रहे सीएससी सेंटर में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर उसे सील कर दिया गया है। जबकि दूसरे को नोटिस जारी किया गया है। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।