
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए
काशीपुर। कटोराताल स्थित राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में उदयराज हिंदू इंटर कालेज की एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का स्वयं सेवकों समेत श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग्यात्मक कविताओं का श्रवण कर आंनद उठाया। इससे पूर्व काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू तथा उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवियत्री प्राची तिवारी ने मां शारदे की पंक्तियों के साथ किया। काव्य गोष्ठी के दौरान कवि प्रतोष, डॉ. सुरेन्द्र मधुर, गीतकार प्राची तिवारी, कवि सुरेन्द्र भारद्वाज, कवि शेष कुमार सितारा, गीतकार कवि विजय प्रकाश कुशवाह, कवि सोमपाल सोम, ओज कवि शुभम लोहनी, कवियत्री एकता अग्रवाल, वरिष्ठ कवि जितेंद्र कुमार कटियार, ओम् शरण आर्य चंचल, गीतकार कवि कैलाश चंद्र यादव आदि ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अंत में विद्यालय द्वारा सभी कवियों को सम्मानित किया गया। संचालन शेष कुमार सितारा ने किया। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, एलडी गंगवार, कौशलेश गुप्ता, मनोज कुमार विश्नोई, सुरेश सिंह, सुभाष कुमार, कैलाश दिवाकर समेत स्वयं सेवक मौजूद रहे।
