रेत से भरा डंपर नहर में गिरा

काशीपुर। एक वाहन को बचाने के चक्कर में रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हालांकि इस दुर्घटना में ड्राइवर सुरक्षित बच गया। आज प्रातः रामनगर रोड पर एक डंपर रेत भरकर रामनगर की ओर से काशीपुर की ओर आ रहा था कि निरामय सोसायटी के पास वाहन को बचाने के चक्कर में नहर में गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
