दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल पंचायत राज्य युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने दीप प्रज्वलन के साथ साथ अंडर 14 बालिका वर्ग की 60 मी दौड़ को क्लैपर बजाकर किया। इस अवसर पर विधायक श्री चीमा ने पठन पाठन के साथ साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कहते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि समेत अतिथियों ने सभी विजेताओं को मेडल तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर शिवालिक स्कूल प्रबंधक बसंत बल्लभ भट्ट ब्लाक खेल समन्वयक गौरव शर्मा सतीश विश्नोई युवा कल्याण अधिकारी कंचन रावत प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता क्रीड़ा अधिकारी चौ नवनीत सिंह राजेंद्र सिंह बिष्ट विमल पांडेय मनोज कुमार विश्नोई सौमित्र कुशवाहा मोहन सिंह मेहरा मौ असलम, मदन कुमार चौहान जीवन लाल वाहिद हुसैन बेबी कौर अनामिका वर्मा अंजना राज शिल्पी श्रीवास्तव अनुकिरण गौतम विष्णु कुंवर पूजा बिष्ट ममता समेत व्यायाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
