Aaj Ki Kiran

जल भराव से निजात दिलाने को मेयर ने किया आधुनिक तकनीक से बनने वाली पुलिया का शिलान्यास

Spread the love

जल भराव से निजात दिलाने को मेयर ने किया आधुनिक तकनीक से बनने वाली पुलिया का शिलान्यास

जल भराव से निजात दिलाने को मेयर ने किया आधुनिक तकनीक से बनने वाली पुलिया का शिलान्यास
जल भराव से निजात दिलाने को मेयर ने किया आधुनिक तकनीक से बनने वाली पुलिया का शिलान्यास

काशीपुर। स्टेशन रोड पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए महापौर दीपक बाली ने मंगलवार की रात स्टेशन रोड पर आधुनिक तकनीक से बनने वाली पुलिया के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। महापौर बाली ने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्टेशन रोड पर भारी जलभराव होता रहा है, जिससे दुकानदारों, राहगीरों और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। बरसात के समय नाले का पानी सड़क के ऊपर से बहकर आसपास के इलाकों में फैल जाता था। नगर निगम के इंजीनियरों से विचार-विमर्श के बाद यह स्पष्ट हुआ कि जब तक यहां क्रॉसिंग नहीं डाली जाती, तब तक इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस कार्य को इसलिए नहीं किया जा सका क्योंकि पारंपरिक तरीके से निर्माण करने पर करीब डेढ़ महीने तक ट्रैफिक रोकना पड़ता, जो शहर के लिए संभव नहीं था। इसी चुनौती को देखते हुए नगर निगम ने नई फैब्रिकेटेड तकनीक अपनाने का निर्णय लिया, जिसका उपयोग आजकल बड़े फ्लाईओवर निर्माण में भी किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि फैब्रिकेटेड ब्लॉक्स को गाजियाबाद में पहले से तैयार कराया गया है। ये पत्थर नहीं बल्कि मजबूत कंक्रीट ब्लॉक्स हैं, जिन्हें मौके पर लाकर असेंबल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 से 20 तारीख के बीच सीमित समय के लिए ट्रैफिक प्रबंधन किया जाएगा। दो दिनों में एक साइड की क्रॉसिंग डाली जाएगी, जिससे ट्रैफिक चलता रहेगा, और अगले दो दिनों में पूरा कार्य समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने पूरे शहर के लिए तैयार किए गए 560 करोड़ रुपये के व्यापक ड्रेनेज प्लान की विस्तार से जानकारी दी। शिलान्यास अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, चौधरी समरपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के एई परवेज आलम, जेई विजय सैनी, ठेकेदार साजिद नदीम क्षेत्र के व्यापारी व जनता मौजूद रही।