मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई प्रदर्शनी

फोटो-3 प्रदर्शनी का शुभारंभ करते विधायक मदन कौशिक
काशीपुर। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर मंडल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन बद्री केदार समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काशीपुर महानगर मंडल के द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में हर जगह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत मोदी सरकार के सिवा सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन काशीपुर में किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जनहित में और गरीबों के हित में जो योजनाएं संचालित की जा रही है वह समाज के सबसे निचलै तबके तक पहुंचे। इस मौके पर महापौर दीपक बाली, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेेेयर उषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, रजत सि(ू आदि भाजपा के लोग मौजूद थे।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.