खटीमा। कार अनियंत्रित होकर सब्जी के खोखे में घुस गई, जिससे खोखे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सितारगंज रोड खटीमा निवासी ओम अग्रवाल और कमलेश सोलंकी कार से बुधवार देर रात बनबसा की ओर से खटीमा जा रहे थे कि अचानक उनकी कार चकरपुर बाजार हाईवे पर अनियंत्रित होकर राजमार्ग किनारे बनी नाली से टकराकर चकरपुर निवासी हरिशंकर के सब्जी के खोखे में जा घुसी, जिससे खोखे में रखी सब्जी, फल, किराने का सामान और फ्रिज क्षतिग्रस्त हो गया। समीप में स्थित पंकज कश्यप का टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा रात्रि में होने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी। कार के खोखे में घुसने के बाद तेजी से धमाका भी हुआ, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। खोखा स्वामी हरिशंकर व पंकज कश्यप ने चकरपुर पुलिस चैकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। खोखे में घुसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।

Tôi đã giới thiệu trang này cho bạn bè slot365 casino TONY06-10