राधे हरि महाविद्यालय में स्टार्टअप बूटकैम्प का आयोजन

काशीपुर। जिला उद्योग केंद्र, उधम सिंह नगर द्वारा निदेशालय उद्योग, उत्तराखंड के मार्गदर्शन में एवं आईआईएम काशीपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट के सहयोग से दो दिवसीय स्टार्टअप बूटकैम्प का आयोजन राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ। इस बूटकैम्प का उद्देश्य जिले के युवाओं व छात्र-छात्राओं को उद्यमिता और नवाचार की दिशा में प्रेरित करना तथा उन्हें स्टार्टअप की दुनिया से जोड़ना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारीअभय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज का युग नवाचार और उद्यमिता का है। युवा यदि आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो उन्हें स्टार्टअप को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विपिन कुमार महाप्रबंधक उद्योग उधम सिंह नगर ने स्टार्टअप बूटकैम्प को युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि जिले में स्टार्टअप की अपार संभावनाएं हैं। आईआईएम काशीपुर के प्रोफेसर देवेंद्र पाठक ने प्रतिभागियों को बिजनेस मॉडल कैनवस की जानकारी दी। उद्यमी नीरज चौधरी ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा पर आधारित अपने सस्टेनेबल स्टार्टअप की प्रेरक कहानी साझा की। दूसरे दिन13 नवाचार आधारित स्टार्टअप विचारों को प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उद्यमी शुभेंदु शर्मा ने अपने स्टार्टअप की प्रेरणादायक यात्रा साझा की। कार्यक्रम की रूपरेखा और समन्वयन में राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के किरण कुमार पंत एवं प्रोफेसर अंतरिक्षा नेगी की अहम भूमिका रही।

References:
Casino euro app slots-don-casino.online-spielhallen.de
References:
Slot machine jackpots https://free-spins-online-casino.online-spielhallen.de
References:
Merkur Online Spielothek PayPal https://online-casinos-with-no-deposit-bonus.online-spielhallen.de
References:
Red dead redemption blackjack https://ahrs.al/punesimi/best-payid-casinos-australia-2026-for-quick-withdrawals-2
References:
Online Spielhalle Book of Ra