टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण: महाराज

Spread the love

टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण: महाराज

टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण: महाराज
टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण: महाराज

देहरादून। हनोल से ठडियार तक नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण के साथ-साथ हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों का निर्माण किया जायेगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभाकक्ष में हनोल स्थित महासू महाराज के मास्टर प्लान की समीक्षा करने के साथ-साथ पर्यटन, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कही। समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पर्यटन विभाग के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए हालोल के मास्टर प्लान की समीक्षा के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग से वहां पर किए जाने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश दिए। समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक लगभग 1.5 किमी नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण और ठडियार में पुल का निर्माण किया जाएगा।सड़कों के किनारों को चैड़ा करने, साइन बोर्ड व्यवस्थित ढंग से लगाने और यात्रा मार्गों पर शौचायलयों के निर्माण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। महाराज ने बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए हनोल महासू देवता मंदिर से लेकर ठडियार (पबासिक महासू महाराज) झूला पुल तक भू-कटाव रोकने के लिए मृदा स्थिरीकरण और संरक्षण कार्य के निर्देश देने के अलावा हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *