हल्द्वानी। जिले की तीन अध्यापिकाएं राष्ट्रीय एथेलेटिक्स में करेंगी प्रतिभाग। करनाल हरियाणा में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। विकास खंड कोटाबाग क्षेत्र से दो व एक भीमताल ब्लॉक से हैं। ये खिलाड़ी आज अपना जौहर दिखाएंगे। यह तीनों स्कूल- कॉलेजों में अध्यापिका हैं। राइंका पवलगढ़ की ममता जोशी पाठक, राउमावि चांदपुर की नमिता पाठक और राइंका खुरपाताल की अंजू जोशी है। यह जनपद नैनीताल के तीन ही खिलाडियो का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है। क्षेत्रीय विकास स्पोर्ट्स समिति अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, अध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ नैनीताल चम्पा नैनवाल, जिला सचिव नरेश जोशी, जितेंद्र पाठक ने चयन होने पर बधाई दी है।

Mình đánh giá khá cao picasso app vì giao diện hiện đại nhưng không quá phức tạp cho người mới. TONY07-20