कांस्य पकद विजेता फातिमा बतूल को सम्मानित किया

रुड़की। नैनीताल में सम्पन्न हुई राज्य जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में रुड़की की फातिमा बतूल के कांस्य पदक विजेता बनने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सोलानी नदी पुल के पास स्थित मां गंगा वाटर्स स्पोर्ट्स क्लब रुड़की पहुंच कर लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने विजेता खिलाड़ी फातिमा बतूल को सम्मानित किया। इसके साथ ही फातिमा बतूल के कोच अमित कुमार,कोच करणवीर सिंह, फातिमा के पिता सिराज मेहदी का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया।