https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

हल्द्वानी की घटना के बाद अलर्ट मोड पर काशीपुर पुलिस

Spread the love

हल्द्वानी की घटना के बाद अलर्ट मोड पर काशीपुर पुलिस
फोटो-1,2 गाड़ियो से व पैदल गश्त करती पुलिस
काशीपुर। हल्द्वानी की घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर काशीपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मातहतों को अराजक तत्वों से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाल रतूड़ी ने बताया दंगाइयों से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है और ड्रोन कैमरों के द्वारा संवेदनशील क्षेत्र में निगरानी कराई जा रही है, उन्होंने कहा कि काशीपुर में में किसी तरह की भी अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी उन्होंने कहा कि अपराधिक किस्म के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः काशीपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी ने पुलिस कर्मियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसएसआईं प्रदीप मिश्रा, एलआईंयू के मनोज मनराल, विजय मठपाल, बांसफोडान चैकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, टांडा चैकी प्रभारी मनोज जोशी समेत दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उधर वृहस्पतिवार शाम काशीपुर में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने मार्च किया। इस दौरान एसएसआई प्रदीप मिश्रा, सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह, टीएसआई यशवंत पाल, बांसफोडान चैकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, टांडा चैकी प्रभारी मनोज जोशी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

119 thoughts on “हल्द्वानी की घटना के बाद अलर्ट मोड पर काशीपुर पुलिस”

  1. It is quite valuable to have a resource like this available when trying to wrap your head around the subject, and I am grateful for the time you took to lay out all these details in such a well-organized and easy-to-follow fashion.

    top 10 online casinos in canada

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *