Aaj Ki Kiran

रेप और हत्या का आरोपी ट्रेन के आगे कूद गयाःमौत

Spread the love

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या का मुख्‍य आरोपी रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्‍ची के साथ हुए दुष्‍कर्म और हत्‍या की खबर के से शहर के लोगों में आक्रोश था। आरोपी को सख्‍त से सख्‍त सजा देने की हर कोई मांग कर रहा है। तेलंगाना सरकार के मंत्री ने तो यहां तक कह दिया था कि हम आरोपी को जल्‍द से जल्‍द ढूढेंगे और उसका एनकाउंटर कर देंगे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रमेश ने कहा, आरोपी की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी और सरेंडर करने के लिए चेतावनी दे रही थी। आरोपी ने पुलिस की बात नहीं सुनी और ट्रेन के आगे कूद गया।’
उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय राजू के रूप में हुई है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए नौ विशेष टीमों का गठन किया था। 14 सितंबर को आरोपी के ऊपर 10 लाख रुपये का इनाम भी रख दिया था। 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा के एक दिन बाद ही पुलिस ने 15 सितंबर को उसकी तस्‍वीर वांछित आरोपी में शामिल कर दी। पुलिस कर्मियों ने शहर की दीवारों, बसों और ऑटो-रिक्शा पर आरोपी के पोस्‍टर लगा दिए। आरोपी किसी भी तरह से दूसरे राज्‍य में ना जा सके इसके लिए बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की गई। बता दें कि बच्ची की 9 सितंबर को सैदाबाद क्षेत्र की सिंगरेनी कॉलोनी में रेप के बाद हत्‍या कर दी गई थी। आधी रात के बाद लड़की का शव उसके घर में मिला था।

6 thoughts on “रेप और हत्या का आरोपी ट्रेन के आगे कूद गयाःमौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *