हैदराबाद। दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में 19 साल की एक लड़की का बहुत ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। अज्ञात बदमाशों ने पहले तो लड़की की आंखों में पेचकस घुसा दिया और उसके बाद ब्लेड से गला काट दिया। इसके बाद शव को तालाब में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने तालाब से लड़की का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मामला तेलंगाना के विकाराबाद के कादलापुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतका 10 जून की रात 11 बजे घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में लड़की का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि महिला की आंखों पर गंभीर चोट के अलावा उसका गला कटा हुआ है और हाथ पर भी चोट के निशान हैं। जानकारी के मुताबिक 19 साल की लड़की अस्पताल में काम करती थी और 10 जून यानी शनिवार की देर रात वो घर से बिना बताए निकली थी। जब उसके पिता ने लड़की को ढूंढना शुरू किया तो वो नहीं मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों को कादलापुर गांव के तालाब में लड़की का शव मिला और उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर कुछ नहीं कहा है। पुलिस इसकी वजह तलाश करने में जुट गई है कि आखिर इतनी बेरहमी के साथ लड़की की हत्या करने के पीछे की असल वजह क्या है।

When are you going to take this to a full book?
You are my inspiration , I possess few web logs and very sporadically run out from to brand 🙁
Nice read, I just passed this onto a colleague who was doing some research on that. And he just bought me lunch as I found it for him smile Therefore let me rephrase that: Thank you for lunch!
This has to be one of my favorite posts! And on top of thats its also very helpful topic for newbies. thank a lot for the information!