
काशीपुर। स्कूली बच्चों को टूर पर लेकर जा रही एक निजी स्कूल की एक बस अचानक पट्टा टूटने के बाद सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में स्कूल की आया की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षिका समेत कई बच्चे घायल हो गए। घायलों को काशीपुर के प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दढ़ियाल रोड पर लोहियापुल स्थित एक ओंकार ग्लोबल अकादमी से तीन बसें आज प्रातः बच्चों को लेकर मुरादाबाद टूर पर जा रहीं थीं। दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर नया गांव के पास मोड़ पर एक बस अचानक पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पलट गई। बस पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीर और आसपास के ग्रामीण व अन्य बसों में सवार स्कूल स्टाफ के कर्मचारी दौड़ पड़े। पलटी बस से बच्चों और स्कूल स्टाफ के कर्मचारियों को निकाला गया। बताया गया कि बस में सवार स्कूल की आया 21 वर्षीय बबली निवासी गांव बरखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कई बच्चों और एक महिला शिक्षिका के घायल होने की खबर है। सूचना पर काशीपुर एसपी अभय सिंह सहित दढ़ियाल और उत्तराखंड की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को काशीपुर के प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


Сопровождение ВЭД деятельности помогает нам планировать поставки и избегать простоев: Сопровождение ВЭД