Aaj Ki Kiran

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, चैती मैदान में लगा मेला

Spread the love



काशीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से कांवर में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों एवं अन्य श्र(ालुओं ने शिवालयों में अपने अराध्य महादेव का जलाभिषेक किया।
मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्री नागनाथ मंदिर, बांसियोंवाला शिव मंदिर, श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर समेत तमाम शिवालयों में श्र(ालुओं ने शिवालय पहुंच कर अपने अराध्य भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक पर बिल्वपत्र, फल, भांग, धतूरा, दूध चढ़ाकर घर-परिवार के सुख-समृ(ि की कामना की। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव, बोल बम के जायकारों से गूंज उठे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने खासी सुरक्षा व्यवस्था संभाली। चैती परिसर में लगे शिवरात्रि मेले में भी खासी भीड़ देखी गय, जहां लोगों ने व्रत की फलोरी खाने के साथ ही अन्य खान-पान का भी लुत्फ लिया और खरीदारी भी की। इसके अलावा मेले में बड़े व छोटू झूले भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *