Aaj Ki Kiran

बार एसोसिएशन काशीपुर के द्वारा चौथे दिन भी एसडीएम कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के द्वारा चौथे दिन भी एसडीएम कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बार काउंसिल आॅफ उत्तराखंड के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, सदस्य हरीश नेगी सहित  ओमप्रकाश अरोरा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष मनमोहन लांबा ने कहा कि बार एसोसिएशन की मांगे सही है मैं स्वयं संज्ञान लेकर अधिवक्ता गणों से बातचीत करूंगा तथा जनमानस को सस्ता व सुलभ न्याय मिलना चाहिए इस दिशा में भी हर संभव प्रयास किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव  प्रदीप चैहान ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा न्याय प्रक्रिया में विधि पूर्वक वादकारियो को न्याय दिलाया है। एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि काशीपुर  व जसपुर के जनमानस के साथ विधिक अन्याय करना सुलभ व सस्ते न्याय के नारे को धूमिल करता है। सस्ता एवम सुलभ न्याय हित के लिए आवश्यक है काशीपुर से स्थानांतरित सभी फाइलें जसपुर एवं काशीपुर वापस भेजी जाएं । दूसरी तरफ तहसील परिसर में भी अधिवक्ता समस्त कार्यों से विरत रहे और चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा।इस मौके पर बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, सदस्य हरीश नेगी सहित उमेश जोशी, मनोज जोशी व बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय ,सचिव प्रदीप चैहान ,उप सचिव अनिल कुमार शर्मा ,उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास, कोषाध्यक्ष सनत पैगिया, आय-व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, समस्त कार्यकारिणी सदस्य प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं रहमत अली खान  रामकुंवर ,धर्मेंद्र तुली,आनंद रस्तोगी,उमेश जोशी,महेंद्र , सौरभ शर्मा, अनिल सहरावत,अरविंद सिंह,कश्मीर सिंह एडवोकेट आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *