Aaj Ki Kiran

अंधविश्वास, मां ने अपने ही 6 माह के बच्चे की फावड़े से काटकर की हत्या

Spread the love

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार अंधविश्वास में एक मां ने अपने की 6 माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। आशंका जताई जा रही कि अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यहा मामला गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के धनऊडीह कुटिया गांव का है। इसी गांव के शिवकुमार की पत्नी मंजू उर्फ राधा ने अपने को 6 माह के बच्चे को लिया और गांव के बाहर बने देव स्थान पहुंच गई। इस दौरान मंजू ने अपने बच्चे को फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अंधविश्वास के चक्कर मे मंजू ने इस घटना को अंजाम दिया।
हालांकि प्रथम दृष्ट्या पुलिस भी इस मामले को अंधविश्वास से ही जोड़कर देख रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि आज गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ही बच्चे की फावड़े काटकर हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में जो पता चला है, उसके मुताबिक अंधविश्वास के चक्कर में हत्या का मामला लग रहा है। फि़लहाल पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

One thought on “अंधविश्वास, मां ने अपने ही 6 माह के बच्चे की फावड़े से काटकर की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *