Aaj Ki Kiran

हथकरघा प्रदर्शनी में लोगों को भा रहे स्थानीय उत्पाद

Spread the love



काशीपुर। उत्तराखंड के बुनकरों द्वारा डिजाइन सेंटर के समीप लगाई हथकरघा प्रदर्शनी इन दिनों क्षेत्रीय लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। हथकरघा हस्तशिल्प एवं लघु उद्यमी प्रदर्शनी में काष्ठ शिल्प, भित्ति चित्र, बेडशीट, बेडकवर, दरी, चादरें, आसन, जूट बैग, कारपेट, टेराकोटा, कॉटन के ड्रेस, हैंडीक्राफ्रट, हरिद्वार की चप्पले, रुड़की की लोई के अलावा बास्केट रजाइया एवं कपड़े आदि लोगों को खूब भा रहे हैं। मेले के आयोजकों ने बताया कि बुनकरों द्वारा लगाई प्रदर्शनी 15 जनवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में पारंपरिक हथकरघा वस्त्र व ग्रामोद्योग के उत्पाद एवं विविध शिल्प सह विक्रय के लिए छूट के साथ रियायती दर पर उपलब्ध है। हथकरघा वस्तु एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में सजावटी सामान के साथ रोजमर्रा की वस्तुओं एवं वस्त्रों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर महिलाएं यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर पसंद के पारंपरिक परिधन एवं वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *