Aaj Ki Kiran

11 जनवरी को पूरी धूमधाम से मनाई जाएगी काउंट सीजर मैटी की जयंती : डॉक्टर जे पी वशिष्ठ

Spread the love

काशीपुर। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक काउंट सीजर मेटी की 214 वी जयंती आगामी 11 जनवरी को जसपुर खुर्द रोड स्थित संस्कृति ग्रीन रिसोर्ट में पूरी धूमधाम से मनाई जाएगी जिसमें उत्तराखंड के सभी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सको के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के चिकित्सक भी भाग लेंगे।

डां ई हो एसो आंफ इडिया के अध्यक्ष डॉक्टर जे पी वशिष्ठ ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री होंगे जिन से वार्ता चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती उषा चौधरी करेगीं और विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली होंगे। वही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह साहनी भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम प्रात करीब 9:00 बजे शुरू होगा जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। डॉक्टर वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं ।उन्होंने क्षेत्र के सभी इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में चूंकि प्रदेश भर से आए चिकित्सक भाग लेंगे लिहाजा क्षेत्रीय और स्थानीय चिकित्सक कार्यक्रम को सुंदर और बेहतर बनाने हेतु अपनी पूरी ताकत लगाने में कोई कमी न छोड़े ताकि यह कार्यक्रम भी पूर्व में हुए शानदार कार्यक्रमों की तरह ही संपन्न हो और पूरे प्रदेश में काशीपुर का नाम रोशन हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *