Aaj Ki Kiran

सड़क निर्माण के लिए काशीपुर से पैदल निकले संकेत, देहरादून में सीएम को देंगे ज्ञापन

Spread the love



काशीपुर। सालों से खस्ता हालत में पड़ी सड़क के निर्माण के लिये जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब सड़क नहीं हुआ तो अब सड़क निर्माण की मांग को लेकर महुआखेड़ागंज निवासी संकेत कुमार सीएम
आवास तक पैदल यात्रा पर निकले हैं।
बता दें महुआखेड़ागंज स्थित रेलवे फाटक से ग्राम वीरपुर तक रेलवे फाटक से ग्राम वीरपुर तक सड़क वर्षाें से खस्ता हालत में है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासी जनप्रतिनिधियों समेत उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद भी सड़क निर्माण नहीं हो सका है। महुआखेड़ागंज के वार्ड नं. 3 मढैया निवासी संकेत कुमार पुत्र स्व. अनूप सिंह ने अब सड़क निर्माण की मांग को लेकर सीएम धामी आवास तक पैदल यात्रा कर उन्हें ज्ञापन देंगे। आज सुबह संकेत कुमार ने सीएम आवास तक पैदल यात्रा शुरू कर दी। संकेत कुमार ने बताया कि वह सीएम आवास पहंुचकर सीएम धामी को सड़क निर्माण के लिये ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होता है तो वह सीएम आवास के बाहर ही धरने पर बैठ जायेंगे। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी उनकी बात नहीं सुनी जाती तो वह पैदल दिल्ली के जंतर मंतर तक जायेंगे तथा वहां धरना देंगे। यात्रा के दौरान संकेत कुमार अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे हैं। उनके साथ ट्रेक्टर ट्राली से अर्पित, पंकज, आकाश, खड़क सिंह, अजय कुमार, रितिक रोशन सिंह, अजय कुमार व अभिषेक भी साथ रहंेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *