Aaj Ki Kiran

तेंदुए के बच्चे को खोजकर निकाला मां से मिलवाया

Spread the love


मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में वन विभाग ने तेंदुए के बच्चे को खोजकर निकाल लिया है और उन्हें उनकी मां से मिलवा दिया है। दरअसल जंगल में घूमने के दौरान दोनों बच्चे अपनी मां से बिछड़ गए थे। दोनों बच्चे एक खेत में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने दोनों बच्चों को खेत से निकालकर एक सुरक्षित जगह पर ले गए। करीब 40 मिनट उनकी मां वहां आई और दोनों को साथ लेकर चली गई।
यह पूरा वाकया वन विभाग की तरफ से लगाए गए कैमरे में कैद हो गया। इससे पहले भी नासिक के एक गांव पाथर्डी के खेत में तेंदुए के 3 बच्चे मिले थे जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके को खाली कर उनका रेस्क्यू किया था और बाद में उन्हें उनकी मां से मिलवाया था।

One thought on “तेंदुए के बच्चे को खोजकर निकाला मां से मिलवाया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *