गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में फिल्म अभिनेता सोनू सूद के एक फैन हैं पप्पू यादव। यह फैन अक्सर कुछ न कुछ अलग कर सोनू सूद को और करीब ला रहे हैं। कोरोना की संकट में आम लोगो के बीच रियल लाइफ में हीरो बनकर उभरे हैं सोनू सूद। इसी बीच झारखंड के गढ़वा जिला स्थित डंडई प्रखंड के बौलिया गांव निवासी पप्पू यादव अपने सीने पर रियल हीरो सोनू सूद की तस्वीर को टैटू बनवाया है।
पप्पू यादव ने कहा कि सोनू सूद उनके लिए भगवान से कम नहीं हैं। जब मुझे ट्यूमर हुआ था तो मेरे घर वालों के पास पैसे नहीं थे कि मेरा ट्यूमर का इलाज हो सके। तब मुंबई जाकर सोनू भैया का दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने मुझे बुलाया और करीब 9 लाख रुपये खर्च कर इलाज करा कर मेरी जान बचाई और अपने घर में रखा और ढेर सारा प्यार दिया। अगर मैं उन का कर्ज उतारने के लिए कुछ भी करूं तो कम ही है। मैं सीने पर उनका टैटू बनवा कर उनके नाम पर जिंदगी समर्पित कर रहा हूं। पप्पू ने बताया कि कुछ दिन पहले मैंने भैया का जन्मदिन भी मनाया था और उनसे वीडियो कॉलिंग पर बात भी की थी। अब भैया बिना मुझे मन नहीं लग रहा है। जंहा पूजा घर है, मैंने उस जगह पर भैया तश्वीर लगाई। ताकि मेरी जान बचाने वाले धरती के भगवान की मैं पूजा कर सकूं। इधर पप्पू के सीने पर अपनी तश्वीर देख सोनू सूद भी भावुक हो गए और लिखा- “पप्पू भाई काहे”। फिलहाल इस पूरे वाक्ये की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

Hello there! I really enjoy reading your blog! If you keep making amazing posts like this I will come back every day to keep reading.
I like your quality that you put into your writing . Please do continue with more like this.
Admiring the time and effort you put into your site and detailed info you offer!
Some truly nice stuff on this website , I like it.